घुमके आये एक रास्ता
एक गली और एक चौखट
एक चौखट एकसा कोना
एक दरवाजा एक करवट
घुमके आये एक गाव
एक मोहल्ला एक शहर
एक शहर मे था वहा पे
अजनबी किसी का एक घर
घुमके आये एक कहानी
एक किस्सा एक सफर
एक सफर और एक साथ
एक बात हुई बेहतर
घुमके आये एक दौर
एक जशन एक त्योहार
एक सुहानी महफिल
एक खुशी एक परिवार
घुमके आये एक दिन
एक चांद और एक रात
एक अनोखी दूर किसी की
नई नई सी एक मुलाकात
- जुई
No comments:
Post a Comment